बिंदकी: आलमपुर गांव में खेत गए किसान की आकाशीय बिजली गिरने से हुई मौत, शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया
फतेहपुर जनपद के बकेवर थाना क्षेत्र के आलमपुर गांव में आकाशीय बिजली गिरने से खेत गए किसान देवनारायण यादव उम्र लगभग 50 वर्ष की हालत गंभीर हो गई। जिनकी इलाज के लिए ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई। इस मामले में शनिवार की सुबह मृतक के पुत्र ने पुलिस को तहरीर दिया। पुलिस ने शनिवार को दोपहर करीब 12:00 बजे शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।