BHU में डॉ. सैमुअल हैनिमेन की 271वीं जयंती पर निकाली गई भव्य होम्योपैथिक जागरूकता रैली
Sadar, Varanasi | Apr 11, 2026 होम्योपैथी चिकित्सा पद्धति के जनक डॉ. सैमुअल हैनिमेन की 271वीं जयंती के अवसर पर शनिवार को वाराणसी में भव्य जन-जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में वाराणसी एवं चन्दौली के होम्योपैथिक चिकित्सकों, डीलर्स, छात्रों और कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और होम्योपैथिक चिकित्सा के प्रति लोगों को जागरूक करने का संदेश दिया।