बहादुरपुर: बांसखेड़ी गांव में 53 वर्षीय अधेड़ की करंट लगने से हुई मौत, बहादुरपुर पुलिस ने किया मर्ग कायम
मिली जानकारी के अनुसार बांसखेड़ी निवासी पानबाई आदिवासी उम्र 58 वर्ष ने थाने में बताया कि बुधवार को शाम लगभग 5:30 बजे खेत पर ट्रांसफार्मर पर लाईट लगाते समय करंट लग गया जिससे उसके पति खुमान सिंह आदिवासी उम्र 53 वर्ष की मृत्यु हो गई है उक्त प्रकरण में बहादुरपुर पुलिस ने बुधवार को रात 11 बजे मर्ग कायम कर लिया है ।