भभुआ: सोनहन थाने की पुलिस ने एससी एसटी एक्ट मामले में 1 अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा
Bhabua, Kaimur | Jun 3, 2025 जानकारी के अनुसार सोनहन थाने की पुलिस ने कार्रवाई करते हुए थाना क्षेत्र से एससी एसटी एक्ट के मामले में एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी से पूछ-ताछ के बाद पुलिस ने आरोपी को न्यायिक हिरासत में मंगलवार की दोपहर भभुआ भेज दिया। कैमूर पुलिस ने बताया गिरफ्तार आरोपी विष्णु कुमार ग्राम कझार घाट थाना कुदरा का रहने वाला बताया जाता है।