हायाघाट: पतोर थाना क्षेत्र से 25 वर्षीय युवती लापता, पुलिस ने खोजने में मदद करने का किया आग्रह
जिले से एक चिंताजनक मामला सामने आया है, जहां एक 25 वर्षीय युवती संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, काजल कुमारी, पिता दीपांकर वात्सयायान, ग्राम उघरा, थाना पतोर, जिला दरभंगा की रहने वाली हैं। बताया जा रहा है कि काजल कुमारी परीक्षा देने के लिए घर से आनंदपुर गई थीं, लेकिन निर्धारित समय के बाद भी वह वापस अपने घर नहीं लौटीं।