सहावर: भनुपुरा गांव में भैंस की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, पीड़ित ने जताया सर्पदंश का अंदेशा
जनपद कासगंज के सहावर थाना क्षेत्र के भनुपुरा की रहने वाली जावित्री ने जानकारी देते हुए बताया कि उनकी भैंस रोज की तरह खूंटे से बंधी हुई थी,जिसकीं संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गयी,पीड़ित महिला ने सर्पदंश का अंदेशा जताते हुए सहावर थाने में शिकायत कर अग्रिम कार्यवाही की मांग की है।