कुख्यात को पकड़ने आए कर्नाटक की पुलिस टीम पर हमला।।
बिहार के वैशाली में 98 लख रुपए लूट के आरोपीत अमन कुमार को पकड़ने आई कर्नाटक पुलिस की टीम से कुख्यात भीड़ गया ।मारपीट करने लगा इसी दौरान वहां जूटे ग्रामीणों ने भी कर्नाटक पुलिस की टीम की पिटाई कर दी सादे ड्रेस में होने के कारण ग्रामीण समझ नहीं पाए कि कुख्यात अमन को पकड़ने दूसरे राज्य की पुलिस आई है बाद में परिचय मिलने पर शांत हुए।
कुख्यात अपराधी को पकड़ने के लिए कर्नाटक पुलिस उसके गांव में पहुंची थी। सादे लिबास में होने के कारण मारपीट के दौरान ग्रामीणों ने कर्नाटक पुलिस को अपराधी समझ लिया और पिटाई कर दी। उन्हें घेर लिया
जब कर्नाटक पुलिस के जवानों ने परिचय पत्र दिखाया तो उन्होंने छोड़ा। इसके बाद स्थानीय सराय थाने को सूचना दी गई घायल अवर निरीक्षक अमित कुमार को सराय के थाना अध्यक्ष संजीव कुमार ने हाजीपुर सदर अस्पताल में भर्ती करवाया है ।उसे गंभीर चोट आई है ।।
Girwa, Udaipur | Aug 14, 2026