खेकड़ा: खेकड़ा में बकरी के पत्ता चरने से शुरू हुए विवाद में युवती ने छेड़छाड़ और मारपीट का लगाया आरोप, वीडियो हुआ वायरल
खेकड़ा में बकरी के पत्ता चरने को लेकर शुरू हुआ विवाद अब गंभीर आरोपों में बदल गया है। पीड़ित युवती ने छेड़छाड़ और मारपीट के आरोप लगाए हैं। जिसका वीडियो शुक्रवार दोपहर करीब 1 बजे से वायरल है। परिवार का आरोप है कि शिकायत लेकर थाने पहुंचने पर आरोपियों की बजाय उन्हीं पर मुकदमा दर्ज कर दिया गया। परिजनों ने हवालात में बैठाए जाने का भी आरोप लगाया है। इंसाफ की मांग को