भदोही: चौरी के निदुर में सिलेंडर ब्लास्ट से पति-पत्नी घायल, पति की हालत गंभीर
चौरी थाना क्षेत्र के निदुर बाजार में बृहस्पतिवार रात खाना बनाते समय छोटा सिलेंडर ब्लास्ट हो गया, जिससे उम्मन शाह (65) और उनकी पत्नी मजिदुन (60) गंभीर रूप से घायल हो गए। धमाका इतना तेज था कि मकान की छत गिर गई और दोनों उसके नीचे दब गए। ग्रामीणों ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया, जहां उम्मन शाह को वाराणसी रेफर कर दिया गया। दंपती किराए पर रहते थे।