निम्बाहेड़ा: विवेकानंद मॉडल स्कूल में सीटें बढ़ाने की मांग, विधायक कृपलानी ने शिक्षा मंत्री को लिखा पत्र
स्वामी विवेकानंद राजकीय मॉडल स्कूल, निम्बाहेड़ा में प्राथमिक कक्षाओं में सीटें बढ़ाने और कक्षा एक में नया सेक्शन खोलने को लेकर विधायक श्रीचंद कृपलानी ने शिक्षा मंत्री मदन दिलावर को पत्र लिखा है। ये जानकारी विधायक कार्यालय से गुरुवार को सांय करीब सवा 7 बजे प्रेस नोट जारी कर दी गई।कृपलानी ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थियों को प्राथमिकता देवे।