निम्बाहेड़ा: शिवलिंग चोरी और सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने के प्रयास पर कार्रवाई की मांग, उपखण्ड अधिकारी को सौंपा ज्ञापन
ग्राम लसड़ावन के ढाबेश्वरी माता मंदिर से शिवलिंग चोरी के मामले में दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग को लेकर लसड़ावन अंजुमन मदरसा कमेटी ने गुरुवार को सांय करीब 5 बजे उपखंड अधिकारी विकास पंचोली को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में मुस्लिम समाज ने चोरी की निंदा करते हुए दोषियों को सख्त सजा देने की मांग की। इस दौरान बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।