बिंदकी: बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के एक गांव से दलित किशोरी को गांव के युवक ने बहला-फुसलाकर भगा ले गया और गलत काम का प्रयास किया
फतेहपुर जनपद के कोतवाली बिंदकी क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली दलित किशोरी को गांव का ही युवक बहला फुसला कर भगा ले गया और गलत काम का प्रयास किया। दलित किशोरी जब अपने घर पहुंची तो परिजनों को आप बीती बताई। किशोरी की मां ने आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने कानूनी कार्रवाई कर न्यायालय भेज दिया। गुरुवार की सुबह 9 बजे पुलिस ने बताया जांच की जा रही।