प्रतापगढ़: हुलासगढ़ गांव के पास अनियंत्रित कार पेड़ से टकराई, मनगढ़ से लौट रहे 2 श्रद्धालुओं की हुई मौत
प्रतापगढ़ के हुलासगढ़ गांव के पास शुक्रवार शाम 5 बजे भीषण सड़क हादसा हुआ। मनगढ़ भक्ति धाम से दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं की कार अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई। हादसे में दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि तीन महिलाएं और एक बच्चा गंभीर रूप से घायल हैं। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है।