सोहागपुर: मूंग खरीदी केंद्र पर युवक को ट्रैक्टर से कुचलने की कोशिश, पैर में आया फ्रैक्चर
सोहागपुर के लांघा बम्होरी स्थित भाग्यश्री वेयरहाउस में बुधवार सुबह 10 बजे के लगभग मूंग खरीदी के दौरान विवाद हो गया। आरोप है कि ट्रैक्टर को जबरन वेयरहाउस के अंदर ले जाने से रोकने पर ट्रैक्टर चालक ने वहां व्यवस्था संभाल रहे प्रदीप उर्फ पानू अवस्थी पर ट्रैक्टर चढ़ाने का प्रयास किया। हादसे में प्रदीप अवस्थी के पैर पर ट्रैक्टर का पहिया चढ़ गया, जिससे उनका पैर फ्र