अररिया: झिरूवा मदारगंज में मां के डांटने पर बेटे ने खाया कीटनाशक, सदर अस्पताल में इलाज जारी
Araria, Araria | Nov 8, 2024 सिमराहा थाना क्षेत्र के झिरूवा मदारगंज में मां के डांटने पर बेटे ने घर में रखा कीटनाशक दवाई खा ली, जिसके बाद किशोर की तबीयत बिगड़ने लगी, जिसे परिजनों के द्वारा शुक्रवार को 4 बजे के करीब आनन-फानन में सदर अस्पताल अररिया लाया गया. जहां चिकित्सक के देखरेख में किशोर का इलाज किया जा रहा है.