अररिया: गोढ़ी चौक खरैया बस्ती जाने वाले मार्ग में एक व्यक्ति को बचाने के दौरान बाइक सवार गिरकर घायल, इलाज जारी
Araria, Araria | Nov 8, 2024 शहर के गोढ़ी चौक खरैया बस्ती जाने वाली मार्ग में शुक्रवार को 2 बजे के करीब एक व्यक्ति को बचाने के क्रम में एक बाइक सवार असंतुलित होकर गिरने से गम्भीर रूप से घायल हो गया. जिसे स्थानीय लोगों व परिजनों के सहयोग से आनन-फानन में सदर अस्पताल अररिया लाया गया. जहां चिकित्सक के देखरेख में घायल बाइक सवार का इलाज किया जा रहा है.