काको: अक्षय तृतीया पर काको विष्णु मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
Kako, Jehanabad | Apr 19, 2026 अक्षय तृतीया के पावन अवसर पर काको स्थित विष्णु मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। सुबह से ही भक्तों ने भगवान विष्णु और भगवान भास्कर की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। मंदिर परिसर भक्ति और श्रद्धा से सराबोर रहा। श्रद्धालुओं ने सुख-समृद्धि की कामना करते हुए दान-पुण्य भी किया।