जांजगीर: अवैध रेत पर प्रशासन की कार्रवाई, नवापारा में रेत नदी में डलवाई गई, अकलतरा में 45 हाइवा रेत जब्त
जांजगीर-चांपा जिले में अवैध रेत उत्खनन और भंडारण के खिलाफ प्रशासन की कार्रवाई लगातार जारी है। नवापारा क्षेत्र में अवैध रूप से जमा रेत को वापस नदी में डलवाया गया, जबकि अकलतरा में लगभग 45 हाइवा रेत का अवैध भंडारण पाए जाने पर उसे जब्त किया गया। कलेक्टर जन्मेजय महोबे के निर्देश पर राजस्व, पुलिस और खनिज विभाग की संयुक्त टीम द्वारा कार्रवाई की गई।