डौण्डीलोहारा: शक्ति केंद्र डौण्डीलोहारा की मासिक बैठक सफलतापूर्वक संपन्न हुई
भारतीय जनता पार्टी के शक्ति केंद्र डौण्डीलोहारा की मासिक बैठक नगर के पुराना बस स्टैंड स्थित काली मंदिर परिसर में आयोजित की गई। बैठक में संगठनात्मक गतिविधियों की समीक्षा के साथ पंडित दीनदयाल उपाध्याय महा प्रशिक्षण अभियान (डीएलपी) के तहत अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण प्राप्त कर प्रमाण पत्र अर्जित करने के लिए प्रेरित किया गया।