पंचदेवरी: एसबीआई खातों से ₹4.92 लाख की धोखाधड़ी, बैंक कर्मी पर मामला दर्ज, पुलिस जांच में जुटी
कटेया थाना क्षेत्र के पंचदेवरी स्थित एसबीआई शाखा में खाताधारकों के खाते से 4 लाख 92 हजार रुपये की वित्तीय धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। इस मामले में शाखा प्रबंधक श्याम शेखर के आवेदन पर पुलिस ने शाखा में कार्यरत जूनियर एसो सिएट अतुल नयन के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की है। थानाध्यक्ष अवधेश कुमार ने गुरुवार को दोपहर 1 बजे बताया कि पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर जांच मे