शाजापुर: शाजापुर में जैन समाज द्वारा निकाला गया चल समारोह, लोगों ने जगह-जगह किया स्वागत
शाजापुर में जैन समाज द्वारा पर्युषण पर्व समापन के बाद महावीर स्वामी जी का चल समारोह निकाला। यह चल समारोह शाजापुर शहर के विभिन्न मार्गो से होकर दिगंबर जैन मंदिर पहुंचा। चल समारोह में उपवास करके शरीर को तप साधना में रखने वाले तपस्वी भी शामिल रहे। इसके साथ ही महिलाओं द्वारा 51 कलश चल समारोह में निकाले गए। चल समारोह में जैन समाजजन उत्साह के साथ शामिल हुए।