शाजापुर: कांग्रेसियों की केंद्रीय रेल राज्यमंत्री वUPके राज्यमंत्री पर आपराधिक केस दर्ज करने मांग , कोतवाली थाने में दिया आवेदन
कांग्रेस नेता राहुल गांधी को सार्वजनिक रूप से केंद्रीय राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू और यूपी के राज्य मंत्री रघुनाथ सिंह द्वारा आतंकवादी बताते हुए उनके ऊपर टिप्पणी की जाने को लेकर नाराज जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी ने कोतवाली थाने में आवेदन देकर दोनों मंत्रियों के खिलाफ अपराधिक प्रकरण दर्ज करने की मांग की है।