शाजापुर: गायत्री शक्तिपीठ पर परिजनों द्वारा किया गया अपने पितरों के लिए तर्पण और पिंडदान
बुधवार से श्राद्ध पक्ष की शुरुआत हो गई है सनातन धर्म के मुताबिक श्राद्ध पक्ष में पितरों का तर्पण और पिंडदान किया जाता है इसी को लेकर स्थानीय गायत्री शक्तिपीठ शाजापुर में बुधवार को लगभग 45 परिजनों द्वारा अपने पितरों के निमित्त तर्पण एवं पिंडदान संपन्न किया गया जिसमें महिलाएं भी सम्मिलित रही.l तर्पण पिंडदान का कर्मकांड हरीश शर्मा द्वारा कराया गया ।