शाजापुर: आवारा कुत्तों की दहशत से शहर वासियों को मिलेगी मुक्ति ,स्टेडियम मैदान में जल्द शुरू होगी आवारा कुत्तों की नसबंदी
शाजापुर में नगरपालिका द्वारा आवारा कुत्तों को पकड़ कर उनकी नसबंदी की तैयारी की जा रही है। शहर में आवारा कुत्तों के आतंक को देखते हुए नगरपालिका ने यह निर्णय लिया। शहर में प्रतिदिन आवारा कुत्तों के काटने के मरीज सामने आ रहे हैं। नगरपालिका ने स्टेडियम ग्राउंड में कुत्तों की नसबंदी के लिए स्थान चिन्हित कर वहां तैयारी शुरू कर दी है।