शाजापुर: शाजापुर शहर में श्राद्ध पक्ष शुरू होने के साथ ही दीवारों पर सजने लगी संजा बाई
शाजापुर। गणेश विसर्जन के दूसरे दिन से पूर्वजों को श्रद्धा के साथ याद करने के पर्व श्राद्ध पक्ष की शुरूआत हुई और इसी के साथ दीवारों पर संजाबाई याने कि गोबर से उकेरी और फूलों से सजी आकृतियों के बनाने का दौर भी शुरू हो गया है। शहर के गवली मोहल्ले, वजीरपुरा में युवतियां, बालिकाएं, घर, आंगन की दीवारों पर गोबर से आकृतियां बनाकर उसकी पूजा कर रही हैं।