शाजापुर: मुल्ला खेड़ी के समीप भैंस से टकराने के कारण बाइक सवार तीन लोग हुए घायल, पहुँचाया गया जिला अस्पताल
शाजापुर मुल्ला खेड़ी के समीप भैंस से बाइक टकराने से हुआ हादसा तीन लोग घायल, एंबुलेंस 108 ने पहुंचाया जिला अस्पताल। एंबुलेंस 108 के ईएमटी जितेन्द्र देवतवाल ने जानकारी देते हुए बताया की बुधवार को मुल्ला खेड़ी के समीप बाइक भैंस से जा टकराई। जिसमें धन सिंह, और उसकी पत्नी प्रियंका, सहित उसकी 6 वर्षीय बेटी रिया निवासी पोलायकला घायल हो गई।