कोल: महुआखेड़ा में बकाया वसूलने पहुँची विद्युत विभाग की टीम के साथ ग्रामीणों ने की मारपीट, टीम ने दौड़कर बचाई जान
Koil, Aligarh | Apr 19, 2025 अलीगढ़ के थाना महुआखेड़ा इलाके के गांव ईशनपुर में बकाया वसूलने पहुंची विद्युत विभाग की टीम के साथ ग्रामीणों के द्वारा मारपीट की घटना को अंजाम दिया गया।प्राप्त जानकारी के अनुसार कनेक्शन काटने की कार्रवाई से ग्रामीण आक्रोशित हो गए। जिसके बाद ग्रामीणों के द्वारा विद्युत विभाग की टीम के साथ मारपीट की गई।इधर मारपीट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है।