कोल: रोरावर में 4 बच्चों को लेकर प्रेमी के साथ फरार हुई महिला ने ताजमहल में प्रेमी के साथ बनाई रील, पति को भेजी
Koil, Aligarh | Apr 19, 2025 थाना रोरावर क्षेत्र की रहने वाली एक महिला अपने 4 बच्चों को लेकर प्रेमी के साथ फरार हो गई। महिला के पति व सास ने पुलिस को लिखित शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है। प्रेमी के साथ जाने के बाद अब महिला के द्वारा एक रील ताजमहल में बनाई गई है। महिला ने ताजमहल में रील बनाने के बाद अपने पति को भेजी है।