खलीलाबाद: जिला अस्पताल में 01 महिला ने 03 स्वस्थ बच्चियों को दिया जन्म, इलाज़ के लिए बच्चियां NICU में हैं
धौरहरा निवासी अमीना पत्नी आसिफ को प्रसव पीड़ा होने के बाद जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया जांच में पता चला कि वह तीन बच्चियों को जन्म देने वाली है।डॉ० नेहा सिंह ने ऑपरेशन किया जहां महिला ने 03 बच्चियों को जन्म दिया।तीनों बच्चियों को जिला अस्पताल के बच्चा वार्ड में भर्ती कर उनका इलाज किया जा रहा है।यह जानकारी जिला अस्पताल से गुरुवार दोपहर 12:00 बजे मिली।