कटकमदाग: सलगावां रेलवे ट्रैक के पास अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी, रेल दुर्घटना की आसंका पुलिस अनुसंधान में जुटी
हजारीबाग: जिले के कटकमदाग थाना क्षेत्र अंतर्गत सलगांवा रेलवे ट्रैक ओवरब्रिज के समीप शनिवार सुबह आठ बजे के करीब एक अज्ञात महिला का शव बरामद होने से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के ग्रामीणों की भीड़ घटनास्थल पर जुट गई और इसकी सूचना पुलिस को दी गई, सूचना मिलने के बाद कटकमदाग थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर जा