शिवपुरी नगर: कोलारस के होटल में चाय पी रहे युवक पर 3 लोगों ने कुल्हाड़ी से हमला किया, घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया
कोलारस थाना क्षेत्र के अहीर मोहल्ले में रहने वाली वर्षा बाल्मिक ने जानकारी देते हुए बताया की उसका पति चंद्रभान बाल्मिक उम्र 40 वर्ष कोलारस में होटल पर चाय पीने गया हुआ था। जहां उसका विवाद उन्ही की समाज के लोगों से ही गया। जिसमे 3 लोगों ने उसके पति पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।