मऊरानीपुर: मऊरानीपुर थाना क्षेत्र में सिजार बांध की नहर में मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, पुलिस जांच में जुटी
झांसी के मऊरानीपुर थाना क्षेत्र के बड़ागांव में सिजार बांध से निकली नहर में एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस शव की शिनाख्त कराने के प्रयास कर रही है।