नागौर: रोल टोल नाके के पास लोडिंग वाहन व ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से दो लोग हुए घायल, जेएलएन अस्पताल में करवाया भर्ती
Nagaur, Nagaur | Jun 14, 2024 नागौर शहर के पास एक सड़क दुर्घटना मे दो युवक घायल हो गए, जिन्हें स्थानीय लोगों ने जेएलएन अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल चौकी पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार एक सड़क दुर्घटना रोल टोल नाके के पास हुई जिसमें लोडिंग वाहन चालक ने सड़क पर खड़ी ट्रैक्टर-ट्रॉली को टक्कर मार दी। दुर्घटना मे लोडिंग वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया तथा उसका चालक व ट्रैक्टर चालक घायल हो गए।