नागौर: दुष्कर्म के एक प्रकरण में नागौर पुलिस द्वारा की गई प्रभावी कार्रवाई, एक आरोपी गिरफ्तार
Nagaur, Nagaur | Jun 14, 2024 दुष्कर्म के एक प्रकरण मे नागौर की महिला थाना पुलिस ने शुक्रवार को प्रभावी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी गणेश को गिरफ्तार किया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आरोपी को कस्बा नागौर से गिरफ्तार किया गया। 26 फरवरी को आरोपी ने पीड़िता को होटल में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया एवं जान से मारने की धमकी दी थी।