टीकमगढ़: टीकमगढ़ में 'गद्दी' विवाद: दो किन्नर पक्ष आमने-सामने, दादागिरी का आरोप, प्रदर्शन की चेतावनी
टीकमगढ़ में किन्नर समुदाय के दो पक्षों के बीच ‘गद्दी’ (क्षेत्रीय अधिकार) को लेकर विवाद बढ़ गया है। बबली किन्नर ने बुधवार को कुछ लोगों पर धर्म परिवर्तन और जबरन वसूली के आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई। वहीं गुरुवार को भोपाल से आईं किन्नर जगत गुरु काजल ठाकुर ने तनु किन्नर के पक्ष में शिकायत देते हुए दावा किया कि टीकमगढ़ की गद्दी तनु किन्नर की है।