मिर्ज़ापुर: लालडिग्गी स्थित एक निजी विद्यालय में अध्यापक द्वारा छात्र की पिटाई करते हुए सीसीटीवी फुटेज हुआ वायरल
कटरा कोतवाली क्षेत्र की लाडली स्थित एक निजी विद्यालय के क्लास रूम में अध्यापक द्वारा छात्र की पिटाई करते सीसीटीवी फुटेज वायरल हो गया। रविवार को सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से वायरल होने लगा। कटरा कोतवाली पुलिस ने इस मामले में बताया कि अध्यापक द्वारा गलती मान ली। लिखित दिया कि भविष्य में ऐसी पुनरावृत्ति नहीं होगी। दोनों पक्ष कानूनी कार्रवाई नहीं चाहते हैं।