मिर्ज़ापुर: लाल डिग्गी में निरीक्षण के दौरान नगर विधायक ने जल निगम और जलकल के अधिकारियों को लगाई फटकार
लालडिग्गी में नगर विधायक रत्नाकर मिश्रा ने निरीक्षण के दौरान जल निगम और जलकल के अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाई। स्थानीय लोगों ने नगर विधायक से शिकायत किया था, इसके बाद नगर विधायक मौके पहुंचे थे। अधिकारियों ने उन्हें 20 दिनों में कार्य पूरा करने का आश्वासन दिया। नगर विधायक ने कहा कि वह 21 दोनों का समय देते हैं। लेकिन कार्य पूरा नहीं हुआ तो गड्ढे में डाल देंगे।