मिर्ज़ापुर: इंस्टाग्राम पर लिंक के माध्यम से ऑनलाइन लोन आवेदन करने पर साइबर ठगों ने उड़ाए रुपए, कटरा पुलिस ने दिलाए वापस
कटरा कोतवाली क्षेत्र की लालडिग्गी निवासी पीड़ित के खाते में कटरा कोतवाली पुलिस ने साइबर ठगों द्वारा उड़ाए गए रुपए को वापस करा दिया। पीड़ित अबरार अहमद इंस्टाग्राम पर लिंक के माध्यम से ऑनलाइन लोन के लिए आवेदन कर रहा था, इस दौरान साइबर ठगों ने उनके खाते से 30 हजार से अधिक रुपए उड़ा दिए। पीड़ित ने कटरा कोतवाली में शिकायत किया था।