चम्पावत: चंपावत जिले सहित प्रदेश के 7 जनपदों में अगले दो घंटों में भारी बारिश और ओलावृष्टि की संभावना
अगले 2 घंटों में उत्तर काशी, टिहरी गढ़वाल, पौड़ी, बागेश्वर, पिथौरागढ़, अल्मोड़ा, चंपावत में अलग-अलग स्थानों पर बिजली चमकने, ओलावृष्टि, तेज बारिश, तेज हवा (40-50 किमी प्रति घंटे) चलने की संभावना है। मौसम विभाग की ओर से जारी पूर्वानुमान के बाद जनपद चंपावत में जिला प्रशासन की ओर से सभी को सुरक्षित रहने की दिशा निर्देश जारी किए गए हैं।