चम्पावत: ओलावृष्टि से किसानों को हुआ भारी नुकसान, दुधपोखरा में सेब की फसल हुई प्रभावित
चंपावत में शनिवार की शाम को हुई ओलावृष्टि से किसानों को भारी नुकसान पहुंचा है। खासकर फलदार वर्षों में लगे कीवी और सेब की खेती को भारी नुकसान पहुंचा। दुधपोखरा में बगीचे की सुरक्षा के लिए लगाई गई नेट भी ओलावृष्टि से टूट गई। उन्नत काश्तकार कमल गिरी की और कीवी और सेब की फसल को भारी नुकसान पहुंचा है। किसानों ने नुकसान का आकलन करने की मांग की है।