दोस्तियां चौक के पास रैन पर मोहर्रम को लेकर बैठक,
शिवहर:आगामी मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर दोस्तियां चौक के समीप बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रशासनिक अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों तथा मोहर्रम लाइसेंसधारियों ने भाग लिया।
बैठक में उपस्थित एसडीएम अविनाश कुणाल, एसडीपीओ अनुशील कुमार, थाना अध्यक्ष उमाकांत सिंह, सीओ तरुलता, बसहिया के शेख मंजारूल हक, जावेद आलम, दोस्तियां मुखिया प्रतिनिधि सुशील कुमार सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं मोहर्रम लाइसेंसधारी मौजूद रहे।
बैठक को संबोधित करते हुए एसडीएम अविनाश कुणाल ने कहा कि इस वर्ष मोहर्रम का पर्व 26 जून, शुक्रवार को मनाया जाएगा। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि मोहर्रम जुलूस में डीजे बजाने पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। किसी भी स्थिति में डीजे का प्रयोग नहीं किया जाएगा।
एसडीएम ने कहा कि पर्व के दौरान शांति व्यवस्था भंग करने, हुड़दंग करने अथवा कानून हाथ में लेने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने सभी लाइसेंसधारियों एवं जनप्रतिनिधियों से प्रशासन का सहयोग करते हुए पारंपरिक तरीके से मोहर्रम मनाने की अपील की।
बैठक में मौजूद लोगों ने भी आपसी भाईचारा एवं शांति के साथ मोहर्रम मनाने का संकल्प लिया।