कौंच: कोंच में भाकियू ने तहसीलदार को सौंपा 17 सूत्रीय ज्ञापन, गौशालाएं चालू कराने और बिजली-सड़क समस्याओं के समाधान की मांग
Konch, Jalaun | Jul 10, 2026 शुक्रवार दोपहर 2 बजे भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) ने शुक्रवार को गल्ला मंडी में आयोजित बैठक के बाद उपजिलाधिकारी कोंच को 17 सूत्रीय ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में बंद पड़ी गौशालाओं को पुनः चालू कराने, जर्जर विद्युत पोल बदलने, गलत तरीके से बढ़ाए गए बिजली कनेक्शनों को पूर्ववत करने, सड़क, पुलिया, इंटरलॉकिंग, जल निकासी, अन्ना पशुओं की समस्या की समाधान की मांग की है।