बैतूल नगर: सेहरा के पास तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक को मारी टक्कर, दादी-पोता गंभीर रूप से घायल, ज़िला अस्पताल में भर्ती
बैतूल जिले के सेहरा के पास सोमवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जहां तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक सवार दादी-पोते को जोरदार टक्कर मार दी। हादसा रात करीब 8 बजे का बताया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक हथनाझिरी निवासी नंदीया उइके उम्र 60 वर्ष और उनका पोता विशाल उइके उम्र 20 वर्ष झाड़े गांव से हथनाझिरी लौट रहे थे, तभी सेहरा के पास उनकी बाइक को एक ट्रैक्टर ने टक