रामपुर मनिहारन: नानौता में संदिग्ध परिस्थितियों में 15 वर्षीय किशोरी ने फंदा लगाकर दी जान, पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगा मौत का खुलासा
ननौता कस्बे के मोहल्ला चाहमंजली कोट में शनिवार को 15 वर्षीय किशोरी की संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे पर लटकने से मौत हो गई,सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका की पहचान सुमायला पुत्री रहीस के रूप में हुई है। बताया गया कि घटना के समय पिता आम बेचने के लिए मजदूरी पर गए थे, जबकि मां दवाई लेने गंगोह गई थीं।