बलौदाबाजार जिला मुख्यालय में आज क्रिएटर-इन्फ्लुएंसर मीटअप का आयोजन किया गया, जिसमें जिले के क्रिएटर्स एवं इन्फ्लुएंसर्स ने सहभागिता की। इस दौरान इस क्षेत्र में नए कदम रखने वाले युवाओं को कंटेंट क्रिएशन, साइबर सुरक्षा, वीडियो निर्माण की तकनीकी बारीकियों तथा फोन, कैमरा और अन्य गैजेट्स के बेहतर उपयोग की जानकारी दी गई।
कलेक्टर श्री कुलदीप शर्मा ने क्रिएटर्स एवं इन्फ्लुएंसर्स के कार्यों की सराहना करते हुए आगामी समय में शासन की योजनाओं एवं जनकल्याणकारी पहलों को जमीनी स्तर तक लोगों तक पहुंचाने में सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की, ताकि सुशासन (Good Governance) के लक्ष्य को और प्रभावी बनाया जा सके।
विषय विशेषज्ञ के रूप में श्री विकास शर्मा, श्री सुमित साहू एवं श्री मनीष राठौर उपस्थित रहे और प्रतिभागियों का मार्गदर्शन किया। आप सभी के सहयोग एवं सहभागिता के लिए बहुत-बहुत आभार।