तीनपहाड़ में गणेश पूजा के अवसर पर मटकी फोड़ प्रतियोगिता का जबरदस्त रोमांच देखने को मिला। गणेश पूजा समिति तीनपहाड़ की ओर से दुर्गा मंदिर परिसर में आयोजित प्रतियोगिता में कुल आठ टीमों ने हिस्सा लिया। एक के बाद एक टीमों ने मटकी फोड़ने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली।
मुकाबला आगे बढ़ने के साथ पुरस्कार राशि भी बढ़ती गई। 4000 रुपये से शुरू हुआ इनाम बढ़कर 6500 रुपये तक पहुंच गया। आखिरकार 14 सदस्यीय दरला ग्रुप की टीम ने मटकी फोड़कर प्रतियोगिता अपने नाम कर ली। विजेता टीम को समिति की ओर से 6501 रुपये का पुरस्कार दिया गया।
इस दौरान डीजे की धुन पर युवाओं का जोश और दर्शकों का उत्साह देखने लायक रहा। वहीं गणेश पूजा के दूसरे दिन बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन हुआ, जिसमें बच्चों ने शानदार नृत्य प्रस्तुतियां दीं और प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया।
देखिए तीनपहाड़ की गणेश पूजा और रोमांचक मटकी फोड़ प्रतियोगिता की पूरी खबर।
संथाल हूल एक्स�