जमुई: ट्रक से ₹2 लाख 10 हजार चोरी करने के मामले में टाउन थाना की पुलिस ने 2 युवकों को किया गिरफ्तार, ₹2,06,000 बरामद
Jamui, Jamui | Jun 12, 2025 दो दिन पहले शहर स्थित वर्दमान इमरजेंसी हास्पिटल के पास खड़ी ट्रक से दो लाख 10 हज़ार रुपया की चोरी करने मामले में पुलिस ने गुरुवार की सुबह 10:00 बजे दो युवकों को गिरफ्तार किया है। साथ ही गिरफ्तार युवकों के पास से चोरी किया गया दो लाख छह हज़ार रुपया बरामद किया गया है। गिरफ्तार दोनो युवकों को जेल भेज दिया गया है।