तिलौथू: इंद्रपुरी में सोन नदी का जलस्तर घटा, तटीय इलाकों को मिली राहत
इंद्रपुरी में सोन नदी का जलस्तर घटा, तटीय इलाकों को राहत रोहतास जिले में सोन नदी का जलस्तर लगातार घटने से तटीय इलाकों में रहने वाले लोगों ने राहत की सांस ली है। इंद्रपुरी सोन बराज से करीब एक लाख क्यूसेक पानी डिस्चार्ज किया जा रहा है। जलस्तर में कमी आने से बाढ़ की स्थिति से प्रभावित क्षेत्रों में पानी तेजी से कम होने की उम्मीद है।