कटकमदाग: 9वीं मोहर्रम पर सुल्ताना में उमड़ा जनसैलाब, 'या हुसैन-या हसन' के नारों से गूंजा कटकमदाग
9वीं मोहर्रम के अवसर पर कटकमदाग प्रखंड अंतर्गत सुल्ताना में गुरुवार को तीन बजे आस्था, उत्साह और परंपरा का अद्भुत संगम देखने को मिला, मोहर्रम के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में हजारों लोगों की भारी भीड़ जुटी इस दौरान पूरे क्षेत्र में "या हुसैन" और "या हसन" के गगनभेदी नारों से माहौल गुंजायमान हो उठा।