हुलासगंज: हुलासगंज थाने की पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा
जिला पुलिस अधीक्षक के आदेश पर क्षेत्र में शांति बहाल रखने के उद्देश्य से वारंटी, शराब कारोबारियों और अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत पुलिस ने शराब से संबंधित मामलों में शामिल पूर्व के एक अभियुक्त समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार किया। जिसे बाकी प्रक्रियाओं के बाद काको स्थित मंडल कारा में भेज दिया।